फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बिजली कटौती से दो जिलों की जनता को हो रही परेशानी

Thu, 27 Jun 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी सबस्टेशन से हो रही बिजली कटौती से तेजम तहसील और बागेश्वर क्षेत्र की जनता परेशान है। क्षेत्रवासियों का कहना है अगर आपदा काल में भी यही हाल रहा तो यूपीसीएल के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


नाचनी में यूपीसीएल के सबस्टेशन से क्षेत्र में चार फीडरों बांसबगड़, नाचनी टाउन, क्वीटी और बागेश्वर जिले के महरगाड़ी के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। सबसे लंबी लाइन क्वीटी फीडर की है। यह ऊंचाई वाले गांव गौला होकरा, राथी, गिरगांव समकोट क्षेत्र सब स्टेशन से 50 से 100 किमी दूर स्थित हैं। इतनी दूर किसी भी गांव में एलटी लाइन में फाल्ट या कनेक्शन ठीक करने के लिए नाचनी सबस्टेशन से शटडाउन लिया जाता है। ऐसे में पूरे क्षेत्र की जनता को बिजली से वंचित रहना पड़ता है। बागेश्वर जिले के कालापैर काभड़ी निवासी नंदन दसौनी ने बताया कि सिंचाई विभाग की योजना से राम गंगा से पानी लिफ्ट कर रोपाई का कार्य चल रहा है। हर घंटे बिजली कटौती होने से किसान परेशान हो रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश चंद्र द्विवेदी ने क्वीटी या तेजम में नया सबस्टेशन स्थापित करने की मांग की है। संवाद
कोट
पूर्व में गांव की बिजली लाइन की मरम्मत के लिए गांव के ही ट्रांसफार्मर पर टीपीएमओ (ट्रिपल पोल मैनवली ऑपरेटेड स्विच) लगा रहता था। लगातार दुर्घटनाओं के चलते इस सिस्टम को बंद कर दिया है। उपभोक्ताओं के हित में व्यवस्थाएं शीघ्र ठीक की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गिरीश आर्या, उपखंड अधिकारी, मुनस्यारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें