फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने कर दी युवक की पिटाई,एसपी ने पुलिस कर्मी को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। मास्क नहीं पहनने के बाद उपजे विवाद में पुलिस कर्मियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। एसपी ने ड्यूटी के दौरान मारपीट और अनुशासनहीनता करने पर एक पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एक पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली धारचूला से आरक्षी ललित सिंह पांगती और पीएसी आरक्षी प्रीतम सिंह को कोविड कर्फ्यू में शांति व्यवस्था ड्यूटी और आरक्षी नागरिक पुलिस पूरन सिंह को रात्रि गश्त के लिए धारचूला कस्बे में भेजा गया था। इस दौरान उन्हें राहुल सिंह (25)पुत्र मान सिंह निवासी धारचूला मिला, जो बिना मास्क पहने हुए था। पुलिस कर्मियों एवं राहुल सिंह के बीच मास्क न पहनने को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि आरक्षी पूरन सिंह और आरक्षी पीएसी प्रीतम सिंह ने राहुल सिंह की डंडे से पिटाई कर दी। मामला एसपी सुखबीर सिंह के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने आरक्षी पूरन सिंह को ड्यूटी के दौरान मारपीट करने और अनुशासनहीनता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि आरक्षी ललित पांगती को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा आरक्षी 246 पीएसी जवान प्रीतम सिंह को मारपीट और अनुशासनहीनता पर 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक को कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें