फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुवानी के लोगों ने डीएम को घेरा

Sun, 07 Aug 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
डीएम को घेरकर समस्या रखते मुवानी के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाचनी के आपदा पीड़ितों से मिलने जा रहे जिलाधिकारी एचसी सेमवाल को रविवार सुबह मुवानी के लोगों ने घेर लिया। उनको गाड़ी से उतरने के लिए विवश किया और अपनी समस्या उनके सामने रखी।
विज्ञापन


मुवानी विकास संघर्ष समिति के लोगों को पता चला था कि रविवार को डीएम इसी रास्ते से नाचनी को जाने वाले हैं। सभी लोग हाथ में बैनर लेकर डीएम के इंतजार में खड़े हो गए। जैसे ही डीएम की गाड़ी पहुंची तो लोगों ने गाड़ी रोक दी। लोगों ने मांग की कि मुवानी डिग्री कॉलेज में छात्रसंख्या बढ़ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों के बैठने के लिए अतिरिक्त कक्षों का निर्माण किया जाए, मुवानी के लिए स्वीकृत लिफ्ट योजना का तत्काल निर्माण किया जाए, बेड़ीनाग से रीठारैतोली के लिए बन रही सड़क का पुल मुवानी के नजदीक बनाने की मांग की।

डीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे और डिग्री कॉलेज में अतिरिक्त कक्ष का तत्काल निर्माण किया जाएगा। बाद में लोगों ने वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी की गाड़ी रोककर भी उनके सामने यही समस्याएं रखी। धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री से बात कर समस्या हल की जाएगी। इस दौरान मुवानी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम, उपाध्यक्ष सोबन कार्की, सचिव नवनीत कार्की, व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष राम सिंह राठौर आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें