फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशरूम खाने से बीमार परिवार को नहीं मिली मदद

Sun, 07 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बीमार बमडोली के शंकर राम का परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवलथल तहसील के बमडोली गांव निवासी शंकर राम को अब तक सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं मिल पाई है। शंकर राम के एक बेटा और एक बेटी की जंगली मशरूम खाने से मौत हो गई थी, जबकि वह खुद, पत्नी सुनीता देवी और बड़ी बेटी कविता को इलाज के लिए बरेली ले जाना पड़ा। तीनों के इलाज में अब तक दो लाख रुपये खर्च हो गए हैं। यह राशि गांव के लोगों ने चंदा कर एकत्र की थी।
विज्ञापन


रविवार को पीड़ितों से मिलने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि शंकर राम बीपीएल परिवार का है। उसे अब तक सरकार से कई मदद नहीं मिली है, जबकि मामले की जानकारी 17 जुलाई को घटना के दिन ही जिला प्रशासन को दे दी थी।उन्होंने बताया कि अब भी शंकर राम और उसकी पत्नी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से गैर जरूरी मदों में पैसा दिया जा रहा है, लेकिन एक गरीब परिवार की मदद नहीं हो रही है। यह मामला उन्होंने मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें