फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला में चेतावनी स्तर के ऊपर बह रही है काली नदी

Sun, 02 Aug 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फोटो 02 पीटीएच 11 पी- धारचूला में उफान पर बह रही काली नदी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधान रहने की अपील जारी की है।
विज्ञापन

धारचूला में काली नदी का जल स्तर हर रोज घट-बढ़ रहा है। बीते दिन क्षेत्र में 44 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। रविवार सुबह काली नदी चेतावनी स्तर 889 मीटर से 889.30 मीटर पर बह रही थी। नदी का खतरे का निशान 890 मीटर पर है हालांकि दोपहर में इसका जल स्तर कुछ कम हो गया था।
पुलिस की ओर से धारचूला, बलुवाकोट, तीतरी, ड्योड़ा आदि जगहों पर लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। जौलजीबी व मदकोट में गोरी नदी का जल स्तर अभी काफी नीचे है। बारिश से मलबा, बोल्डर आने से ड्योरा-बारमो, सोबला-उमचिया, होकरा-नामिक, बांसबगड़-धामी गांव, एलागाड़-जुम्मा, घट्टाबगड़-तांकुल, मसूरीकांठा-होकरा, कालिका-खुमती, डीडीहाट-सिन्नी सड़कें बंद हैं। इनके अलावा सोसा सिर्खा-सिर्दांग, छेड़ा-आगर, छोटी पांगला से जयकोट-कुरीला, बगीचा-सिन्याखोला, सेराघाट-बोना, देकुना-बसंतनगर सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बंद सड़कों को शीघ्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें