फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महक क्रांति से सीमांत में महकेगी तिमूर की सुगंध

Tue, 12 Aug 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 तिमूर के पौध वितरित करते कैप के कर्मचारी। स्रोत: कैप
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सगंध पौधा केंद्र (कैप) सेलाकुई की ओर से सीमांत जिले को तिमूर घाटी के रूप में विकसित करने की कवायद की जा रही है। यह कवायद परवान चढ़ती है तो कुछ समय बाद सीमांत में महक क्रांति से तिमूर की सुगंध महकेगी।
विज्ञापन

कैप के जिला प्रभारी सुनील सिंह बर्त्वाल ने बताया कि महक क्रांति योजना के तहत विकास खंड मुनस्यारी के वर्निया गांव, सैला, धापा, मिलम, दरकोट, रांथी, दराती, जलथ, खसियाबाड़ा आदि गांवों में काश्तकारों को 20 हजार तिमूर के पौधों का वितरण किया गया है। किसानों के साथ गोष्ठी कर उन्हें तिमूर की खेती और विपणन की जानकारी दी गई। मूनाकोट ब्लॉक में 150 किसानों को सात हजार पौधे उपलब्ध कराए गए। बर्त्वाल ने बताया की मुनस्यारी और धारचूला में 500 हेक्टेयर क्षेत्र में तिमूर की खेती की जानी है। जिले में वर्तमान में 300 से अधिक किसान तिमूर की खेती से जुड़े हैं।
इनसेट
सेटेलाइट सेंटर में बनाई है हाईटेक नर्सरी
पिथौरागढ़। कैप की ओर से पिथौरागढ़ के बिषाड़ स्थित नर्सरी में तिमूर की हाईटेक नर्सरी तैयार की गई है। नर्सरी में बीज तैयार कर सेलाकुई देहरादून में पौधे तैयार किए जाते हैं। सगंध पौधों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहै। कैप के वैज्ञानिक डॉ. ललित अग्रवाल किसानों को तिमूर और सगंध खेती के गुर सिखा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें