फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वन विभाग ने छानी जंगलों की खाक, कई तख्ते-बल्ली बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी। कालामुनी के जंगलों में अवैध तरीके से काटे गए सुरई के पेड़ों के मामले में बड़े खुलासे हो रहे हैं। वन विभाग की जांच में सामने आया है कि अनुमति से कई गुना अधिक पेड़ काट डाले। अब वन विभाग जंगलों में सर्च अभियान चलाकर अवैध तरीके पेड़ों को काटकर तैयार की गईं बल्ली और तख्तों की खोजबीन में जुटा है। अधिकारियों के मुताबिक, सर्च अभियान में कई तख्ते-बल्लियां बरामद हुई हैं इन्हें फॉरेस्ट गेस्ट हाउस लाया जा रहा है।
विज्ञापन

रेंजर लवराज सिंह पांगती ने बताया कि कालामुनी के जंगलों में सुरई के कुछ पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी। इससे उलट यहां अनुमति से कई अधिक पेड़ों को काटकर तख्ते-बल्लियां बनाए जाने का मामला सामने आया था। दूसरे दिन वन कर्मियों ने जंगलों में सर्च अभियान चलाया तो कई पेड़ों के ठूंठ मिले और तख्ते-बल्लियां भी बरामद हुए। हालांकि फिलहाल अवैध तख्ते-बल्लियों की गिनती नहीं हुई है इन्हें एकत्र किया जा रहा है। इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान भी की जा रही है। जांच में जो भी नाम सामने आएंगे इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें