फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने उमड़ी भीड़

Fri, 21 Sep 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मड़मानले में आयोजित मेले में भगवान जगन्नाथ के डोले का आशीर्वाद लेने उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जगन्नाथ स्वामी मंदिर में मड़मानले क्षेत्र का प्रमुख मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। भगवान जगन्नाथ सहित अन्य देवडोलों का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दूरदराज गांवों से आए लोगों ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मेले में लगीं दुकानों से खरीदारी भी की।

विज्ञापन


शुक्रवार को मानले गांव से भगवान जगन्नाथ स्वामी का डोला उठा। इसके अलावा पुगौर, भौंतड़ी, गलात, गाड़गांव, अखुली आदि गांवों से भी देव डोले आए। ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान देव डांगरों का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मेले में मैदानी क्षेत्रों से आए व्यापारियों ने दुकानें लगाई थीं। इन दुकानों से ग्रामीण क्षेत्र से आए मेलार्थियों ने जमकर खरीदारी की।

देर शाम तक मेला स्थल पर मेलार्थियों की भीड़ जुटी रही। मेले के आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष डंबर सिंह धामी, मुख्य पुजारी किशन सिंह धामी, पूर्व प्रधान अशोक सिंह धामी, पुष्कर सिंह धामी, चंचल सिंह धामी, भूपाल सिंह धामी, श्याम सिंह धामी, राजेंद्र सिंह, कुंडल सिंह, प्रकाश सिंह, बसंत धामी आदि ने सहयोग दिया। मेला स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें