फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकौलिया बैल रहा आकर्षण का केंद्र

Fri, 21 Sep 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पुरान की हिलजात्रा में इकौलिया बैल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरान गांव में हिलजात्रा मेला धूमधाम से मनाया गया। हिलजात्रा में इकौलिया बैल आकर्षण का केंद्र रहा। हिलजात्रा देखने के लिए जाखपुरान क्षेत्र के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन


हिलजात्रा मेला के आयोजन के लिए शुक्रवार सुबह से ही लोगों में विशेष उत्साह रहा। दिन में देवी मंदिर के परिसर में हिलजात्रा का आयोजन किया गया। हिलजात्रा मेले के मुख्य अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बोरा थे। हिलजात्रा में इकौलिया बैल, गल्या बैल की जोड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा अन्य पात्रों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

देर शाम तक आयोजन देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। मेला समिति के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, मेला आयोजक खिलानंद पुनेठा, देवानंद, अंशु, सुभाष प्रसाद, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह बिष्ट, नंद किशोर आचार्य, अक्षय कुमार आदि ने आयोजन में सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें