फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बदहाल सड़क ने थामे रोडवेज बस के पहिये

Tue, 08 Jul 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। बदहाल हो चुकी नाचनी-बांसबगड़ सड़क ने क्षेत्र के लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। सड़क की बदहाली के चलते क्षेत्र के लोगों को रोडवेज बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। सड़क पर जमा मलबे ने रोडवेज बस के पहिये जाम कर दिए हैं और यह नाचनी से आगे नहीं बढ़ पा रही है। रोडवेज बस एक महीने से बस बांसबगड़ नहीं पहुंची है। क्षेत्र के लोग टैक्सी में अधिक किराया देकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

नाचनी, बांसबगड़ क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली रूट पर रोडवेज बस का संचालन किया गया है। मानसून काल से पूर्व तक इस सेवा का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल रहा था। मानसून काल में यह सेवा लोगों का साथ नहीं दे रही है। बदहाल नाचनी-बांसबड़ सड़क इसकी मुख्य वजह है। जगह-जगह मलबे से पटी सड़क पर रोडवेज बस के टायर नहीं घूम रहे।
कई बार सड़क की बदहाली के चलते समय पर नाचनी न पहुंचने पर बस छूट रही है और यात्री बेबस हो रहे हैं। सड़क सुधारीकरण न होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। सेवानिवृत्त शिक्षक जीवन चंद्र जोशी सहित अन्य लोगों ने कहा कि सड़क की बदहाली उन पर भारी पड़ रही है। जल्द सड़क का सुधारीकरण नहीं हुआ और बस बांसबगड़ नहीं पहुंची तो आंदोलन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें