फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सडन डेथ में थल ने डीडीहाट की टीम को किया पराजित

Mon, 10 Aug 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्व. प्रेम सिंह टोलिया और दिवंगत माधो सिंह जंगपांगी मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को छह मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला नानू वर्मा ज्वेलर्स थल की टीम और डीएफसी डीडीहाट की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद दोनों टीमों को पेनाल्टी शूटआउट में गोल करने का सिर्फ एक-एक मौका दिया गया।
विज्ञापन

थल की टीम गोल करने में सफल रही जबकि सडन डेथ में डीएफसी डीडीहाट पराजित हो गई। दिन का दूसरे मुकाबले में एनवाईसी नारायण नगर ने ग्लेडिएटर डीडीहाट की टीम को 5-0 से रौंद दिया। अन्य मुकाबलों में जेएमएस डीडीहाट ने डीडीहाट वॉरियर्स 4-2, बिष्ट ब्रदर्स थल और जेएमएस के मुकाबले में जेएमएस ने 2-0 से जीत हासिल की।
इसके अलावा नानू वर्मा ज्वेलर्स थल की टीम ने एनवाईसी नारायण नगर को तथा बिष्ट ब्रदर्स थल ने डीडीहाट वॉरियर्स को पराजित किया। वहीं बीते रविवार खेले गए एक मुकाबले में डीएफसी डीडीहाट ने एनवाईसी नारायण नगर की टीम को 5-0 से परास्त किया। इन मुकाबलों में रेफरी टीनू जंगपांगी और लाइनमैन जागृत और निक्कू रहे। इस मौके पर सचिन टोलिया, चेतन शर्मा समेत अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें