फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बंगापानी के गांवों में फैला वायरल, इलाज की सुविधा नहीं

Mon, 10 Aug 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी(पिथौरागढ़)। अब बंगापानी के गांवों में वायरल फैल गया है। क्षेत्र के अधिकांश गांवों में ग्रामीण बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित हैं। हैरानी है कि बीमार ग्रामीणों के इलाज के लिए कोई सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर सिर्फ आयुर्वेदिक अस्पताल में जिसमें डॉक्टर और फार्मासिस्ट दोनों ही नहीं हैं। ऐसे में बीमारों के लिए इलाज कराना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

बंगापानी क्षेत्र के माणीधामी, मवानी-दवानी, मदरमा, जारा जिबली आदि गांवों में अधिकांश ग्रामीण वायरल से पीड़ित हैं। ग्राम प्रधान मवानी-दवानी अनिल दुबरिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य माया गोस्वामी, प्रधान बंगापानी तुलसी देवी, शिंलिंग हरीश महर, सिर्तोला कंचन गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्र में इलाज की कोई सुविधा नहीं है। एकमात्र आयुर्वेदिक अस्पताल में भी डॉक्टर और फार्मासिस्ट नहीं हैं। ऐसे में बीमारों के लिए इलाज कराना मुश्किल हो गया है। युवा तो गांवों से पैदल सफर कर मुख्य सड़क तक पहुंचने के बाद इलाज के लिए 120 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जा रहे हैं।
बुजुर्गों और महिलाओं के लिए ऐसा करना संभव नहीं है और वे घरों में दर्द से कराहते हुए राहत का इंतजार कर रहे हैं। सभी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बीमारों का इलाज करने की मांग की है। वहीं सीएमओ डॉ. जेएस चुफाल ने बताया कि जगह-जगह शिविर लगाकर स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजकर शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें