फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के बाद 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा है साहब, आप ही बताओ क्या करें

विज्ञापन
बेड़ीनाग में तहसील दिवस पर समस्याएं सुनते एसडीएम एके शुक्ला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील दिवस पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने जनसमस्याएं सुनीं। वहां पहुंची महिलाओं ने बताया कि नलों में 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा है जबकि बिल पूरा वसूला जा रहा है। तहसील दिवस में बिजली, सड़क, शिक्षा के मुद्दे भी छाए रहे। एसडीएम अनिल ने संबधित विभागों को समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए। इसके लिए विभागों की जिम्मेदारी भी तय करने की बात कही।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल ने बुधवार को तहसील दिवस पर जनसमस्याएं सुनीं। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र कठायत ने नगर क्षेत्र समेत बेड़ीनाग-खितोली की सड़क सुधारने की मांग की। लोगों ने कांडे किरौली के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में डॉक्टर भेजने की मांग की। पूर्व प्रधान महेश पंत ने सीएम घोषणा के बाद भी बेड़ीनाग में उप निबंधक कार्यालय खोल कर नगर में अतिक्रमण और कूड़ा हटाने की मांग की। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रधान महेश पंत ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला से नगर पंचायत में विभिन्न उपकरण और सामग्री खरीद में दो करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया और इसकी उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की। उन्होंने पूर्व में खरीदे गए विभिन्न वाहन और उपकरण लावारिस हालत में होने की शिकायत भी की। इस मौके पर तहसीलदार केएस नयाल, बीईओ तरुण पंत, रेंजर चंदा महरा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी, थानाध्यक्ष हेम चंद्र तिवारी, संजय वर्मा, महेश रौतेला, विमल दुर्गापाल, प्रकाश बाफिला, योगेश कार्की आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें