फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कबड्डी में तपेश्वर बी और ताला-चाबी प्रतियोगिता में भगवाधारी दल अव्वल

Sun, 06 Sep 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने संस्कृति संघ कुंज कार्यालय बेड़ीनाग में युवा सम्मेलन खेल महाकुंभ का आयोजन किया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, ताला-चाबी, अंताक्षरी और क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी में तपेश्वर बी की टीम ने प्रथम और तपेश्वर ए की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ताला-चाबी प्रतियोगिता में भगवाधारी दल ने पहला और जय भवानी दल ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और संस्कृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रचारक वतन, जिला प्रचारक गणेश, जिला संघचालक गोविंद खाती, सुरेश डसीला, जीवन पंत, मनीष पंत, दीपक नेवलिया, दीपक धानिक, प्रदीप महरा, गंगा सिंह सामंत, धीरज रोतेला, योगेश महरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें