फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ कॉलेज के छह हजार छात्रों के लिए टैबलेट के लिए मिले आठ करोड़

विज्ञापन
Tablet Distribution in Pithauragarh
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय में अध्ययनरत छह हजार विद्यार्थियों को टैबलेट मिलने की राह आसान हो गई है। इसके लिए शासन से 8.70 करोड़ की राशि कॉलेज प्रशासन को मिल चुकी है। यह टैबलेट चार जनवरी 2022 तक प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों को ही मिलेगा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक के साथ हुई वर्चुअल बैठक में महाविद्यालय के प्रत्येक छात्र को टैबलेट दिलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत महाविद्यालय में टैबलेट संबंधी फार्म जमा करने की प्रक्रिया महाविद्यालय प्रशासन ने तेजी से पूरी की। शुक्रवार को शासन से महाविद्यालय के आर्ट, बीए, वाणिज्य के करीब छह हजार विद्यार्थियों के लिए 8.70 करोड़ की राशि टैबलेट के लिए मिल गई है।
प्राप्त फार्मों के आधार पर कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की सूची और उनकी जरूरी जानकारी तैयार कर रहा है। इसके बाद इन विद्यार्थियों के बैंक खातों में टैबलेट खरीदने के लिए 12 हजार की राशि ऑनलाइन भेजी जाएगी। कला विभाग में तीन हजार, विज्ञान विभाग में करीब 2700, वाणिज्य विभाग में 800 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

टैबलेट के लिए विद्यार्थियों में उत्साह
पिथौरागढ़। टैबलेट मिलने की सूचना के बाद से ही विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखाई दिया। पिछले साल ही दिसंबर के अंतिम सप्ताह में महाविद्यालय में टैबलेट के लिए फार्म जमा करने वालों की भारी भीड़ रही।
टैबलेट के लिए शासन से 8.70 करोड़ की राशि मिल चुकी है। सभी पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 12 हजार की राशि भेजी जाएगी। सभी छात्रों का टैबलेट देखकर रसीद भी ली जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. अशोक नेगी, प्राचार्य, एलएसएम पीजी कॉलेज, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें