फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

Fri, 10 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और नगर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक पेश कर लोगों को 15 फरवरी को होने वाले मतदान के प्रति प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने जनकवि जनार्दन उप्रेती के गीतों और रचनाओं के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंत ने कहा कि मतदान सभी को करना चाहिए। उन्होंने 15 फरवरी को शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। संगीतज्ञ संतोष लाल साह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। टीम का नेतृत्व उत्कर्ष पाटनी और आरती ने किया। इस मौके पर भुवन चंद्र उप्रेती, सलीम कुरैशी, निर्मला सामंत, दीप्ती परवीन आदि शिक्षक मौजूद थे।

बाद में मतदाता जागरूकता पर हुई भाषण प्रतियोगिता में रोहित कुमार ने पहला, दीपक टम्टा ने दूसरा, रीता थापा ने तीसरा स्थान पाया। निबंध प्रतियोगिता में दीक्षा परिहार प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय, हिमांशु कुमार तृतीय, चित्रकला में मोहित सार्की ने पहला, विकास शर्मा ने दूसरा, ज्योतिष कुमार ने तीसरा स्थान पाया। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गाइड लाइन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने जीआईसी से गेस्ट हाउस और पोस्टऑफिस लाइन तक रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया। विद्यार्थियों ने लोगों से कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूती देगा। रैली में सीआरसी समन्वयक रमेश राम टम्टा, प्रधानाचार्य मनीषा सिंह, सुनीता भंडारी, अंजू पैलोनी, प्रेमा जोशी, आशा शाह, हेमा रावल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें