फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 28 Dec 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
छात्रवृत्ति के लिए पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति देने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व धारचूला विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति न मिलने पर रोष जताया। कहा कि समाज कल्याण विभाग के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए करीब दो करोड़ रुपए की रकम की आवश्यकता है। पिछले वर्ष के आवेदनों पर भी भुगतान नहीं हुआ है। इस लिहाज से चार करोड़ की रकम जिले को तत्काल अवमुक्त कराई जानी चाहिए। छात्रवृत्ति न मिलने से विद्यार्थी परेशान हैं।

इन लोगों ने छात्रवृत्ति के लिए शासन से पत्राचार करने की मांग जिलाधिकारी से की है। कहा कि आचार संहिता लगने से पहले बजट जारी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में चंदू कोरंगा, सुरेंद्र सिंह बोरा, कमल कोरंगा, धाम सिंह पंवार, किशोर सिंह धामी, गीता टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें