फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार सेवा ठप होने से छात्र भड़के

Wed, 25 Oct 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
मुवानी में बीएसएनएल का पुतला फूंकते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थल और मुवानी क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा एक सप्ताह से ठप पड़ी है। इससे आक्रोशित मुवानी डिग्री कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को भारत संचार निगम का पुतला फूंका और चेतावनी दी कि यदि सेवा में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मुवानी और थल के टेलीफोन एक्सचेंज में बीएसएनएल का कोई अधिकारी नहीं बैठता। दोनों एक्सचेंज संविदा वाले कर्मचारियों को सौंपे गए हैं। छात्रों ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर कहा है कि इस अव्यवस्था को शीघ्र दूर किया जाए।
विज्ञापन


मुवानी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सभी उपभोक्ताओं के पास बीएसएनएल के ही संयोजन हैं। संचार सेवा ठप होने से लोग रसोईगैस की बुकिंग समेत अन्य जरूरी काम नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल की सेवा कभी भी दुरुस्त नहीं रहती। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। पुतला दहन के समय बबीता बोरा, धीरज जोशी, तरुण भट्ट, राहुल बोरा, हिमांशु पुजारा, सुनील कुमार, आशा जोशी, किरन जोशी आदि छात्र थे। स्थानीय उपभोक्ताओं ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है।
विज्ञापन


इंटरनेट सेवा चार घंटे ठप रही
पिथौरागढ़। जिले में भारत संचार निगम की इंटरनेट सेवा बुधवार को चार घंटे तक ठप रही। इस दौरान बैंकों, डाकघर और सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। बताया गया कि अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के बीच लाइन में खराबी आने के कारण यह व्यवधान पैदा हुआ। ग्रामीण अंचलों में भी इंटरनेट सेवा बाधित होने से कामकाज पर खासा असर पड़ा। बीएसएनएल के उपमंडलीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि खराबी दोपहर 12 बजे आई थी। इसे अपरान्ह चार बजे ठीक कर लिया गया और सेवा बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें