फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्टामानू में कैकेई कोप भवन में बैठी

Wed, 25 Oct 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/झूलाघाट
विज्ञापन
अस्कोट की रामलीला में सीता का हरण करता रावण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोस्टामानू की रामलीला में मंगलवार रात राम-सीता विवाह से कैकेई के कोप भवन में बैठने तक की लीला का मंचन किया गया। अस्कोट की रामलीला में सीता हरण का मंचन हुआ। झूलाघाट की रामलीला में ताड़का वध, अहिल्या तारण की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन


मोस्माटानू की रामलीला में राम-सीता विवाह के बाद राम राज्याभिषेक की तैयारी चल रही होती है। रानी कैकेई की दासी मंथरा भरत को राजगद्दी और राम को वनवास दिलाने के लिए कैकेई के कान भरती है। कैकेई कोप भवन में जा बैठती है। कैकेई के कोपभवन में जाने की सूचना मिलने पर राजा दशरथ उसे मनाने पहुंचते हैं। कैकेई देवासुर संग्राम में दिए गए दो वर देने को कहती है।

कैकेई राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी देने की मांग करती है। राजा दशरथ कैकेई को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कैकेई नहीं मानती। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह वल्दिया, संरक्षक दीपक लुंठी, उपाध्यक्ष मनोज बिष्ट, महामंत्री एनडी कांडपाल आदि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


अस्कोट की रामलीला में सीता हरण से भगवान राम, लक्ष्मण के सबरी आश्रम तक पहुंचने की लीला का मंचन किया गया। तबले में मदन लाल, सुंदर लाल, हारमोनियम में देव राम संगत दे रहे हैं। मुख्य अतिथि चमलेख के प्रधान नरेंद्र सिंह बसेड़ा थे। तनुज पाल, मनोज लुंठी, महेंद्र जेठी, ललित पाल, सुंदर सिंह बिष्ट, गोविंद पाल रामलीला संचालन में सहयोग कर रहे हैं।

झूलाघाट की रामलीला में ताड़का, सुबाहु वध, अहिल्या तारण और गौरी पूजन तक की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी टीएस राणा थे। वक्ता मैनेजर मदन मोहन भट्ट, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश भट्ट, भुवन पंगरिया ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें