पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी विकासखंड के पातो गांव में चोरों ने मकान की छत तोड़कर भीतर रखे 60 हजार रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों का पता लगाने की गुहार लगाई है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
पातो गांव के प्रह्लाद सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह बच्चों की पढ़ाई के लिए विकासखंड मुख्यालय में किराए के मकान में रहता है। बीते 25 अगस्त को जब वह अपने पैतृक गांव पहुंचा तो मकान की छत टूटी थी और भीतर सामान बिखरा मिला। जब संदूक को देखा तो उसका ताला टूटा था और उसमें रखी 60 हजार की नकदी गायब मिली। बताया कि 30 हजार रुपये कीमत की अन्य सामग्री भी चोरी की गई। थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। पूछताछ की जा रही है।