फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के गहने साफ करने के बहाने सोना ही साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर स्थित पोस्ताला गांव में ठगों ने सोने के गहने साफ करने के नाम पर सोना ही साफ कर लिया। गहने चमकाने के बाद चार तोला सोने के गहनों का वजन दो तोला कम हो गया। इस पर ग्रामीणों ने गहने साफ करने वाले दो युवकों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को दो युवक पोस्ताला गांव पहुंचे और लोगों से सोने के गहने साफ करने के लिए कहा। गांव के जीवन सिंह, दिनेश, अनूप के घर में सोने की चेन और कान के झुमके साफ किए। जिस रसायन से गहनों की सफाई की, उसे डब्बे में बंद कर दिया। इस पर वहां मौजूद ग्रामीणों को इन पर शक हुआ और वह गहने लेकर बेड़ीनाग पहुंचे। जब सुनार की दुकान में गहनों का वजन किया गया तो गहनों का वजन दो तोला कम था। इसके बाद ग्रामीणों ने गहने साफ करने वाले दोनों युवकों को पकड़ लिया। युवकों ने अपना नाम पप्पू शाह और राजकुमार शाह निवासी सहरसा बिहार बताया। ग्रामीणों ने युवकों को राजस्व पुलिस को सौंपने के लिए सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल के कारण कोई नही पहुंचा था। सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह और फकीर सिंह ने बताया कि इनका कोई सत्यापन नहीं किया गया है। ठग गांवों में जाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें