फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उत्तराखंड फुटबॉल की टीम ने किया प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Fri, 19 Jan 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। झारखंड रांची में चल रही एसजीएफआई की अंडर- 14 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लीग राउंड के अपने अंतिम मुकाबले में पंजाब को 3-0 से हराकर और एक दिन खेले गए पहले मुकाबले में केविएस को 4-0, उत्तर प्रदेश को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के मैनेजर अनिल पुनेठा ने बताया गया कि प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जिले से छह खिलाड़ी गए हैं। इनमें तनुज कुंवर, प्रदीप कुमार, कमलेश चंद , नितिन सिंह धमी ,शिवांश दीगारी ,नमन खड़ायत शामिल हैं। प्रतियोगिता में सफल प्रदर्शन करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ज़ुकरिया, जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी, जिला खेल अधिकारी प्रताप बिष्ट, फुटबॉल संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, भूपेंद्र चौहान, मनोज पुनेठा, मनोज वर्मा, चंद्र सिंह, नितिन उप्रेती, यतीश ओझा, मनोज सौन सहित कई लोगों ने खुशी प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें