फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लाखों रुपये वेतन देने के बाद भी मेडिकल कॉलेज में तैनाती नहीं ले रहे विशेषज्ञ

Tue, 01 Sep 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लाखों रुपये वेतन देने के बाद भी पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में तैनाती के लिए विशेषज्ञों ने फिर से हाथ पीछे खींचे हैं। बीते दिनों मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के रूप में विशेषज्ञों की तैनाती के लिए साक्षात्कार हुआ। 63 पदों पर साक्षात्कार के लिए सिर्फ तीन विशेषज्ञ पहुंचे। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के लिए फैकल्टी की नियुक्ति तो जिले के लोगों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीदों को झटका लगा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी के 76 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसमें महिला, बाल रोग विशेषज्ञ के साथ ही रेडियोलॉजिस्ट, सर्जन जैसे महत्वपूर्ण विशेषज्ञ शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज में इन्हीं विशेषज्ञों के भरोसे जिले में बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने के दावे हो रहे हैं।
पिछले दो साल में अब तक हुए 15 से अधिक साक्षात्कार के बाद मेडिकल कॉलेज को सिर्फ 13 फैकल्टी मिल सकी है। अब भी 62 पद रिक्त हैं। बीते दिनों विशेषज्ञों को दो से ढाई लाख रुपये वेतन देने का वादा कर साक्षात्कार में बुलाया गया। हैरानी है कि सिर्फ तीन विशेषज्ञ ही साक्षात्कार में शामिल हुए। पहाड़ के मेडिकल कॉलेज में तैनाती के लिए विशेषज्ञों की ना के बाद इनकी कमी को दूर करना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

-
फैकल्टी नहीं मिली तो कैसे तैयार होंगे कुशल डॉक्टर
मेडिकल कॉलेज का इसी साल संचालन के दावे किए जा रहे हैं। बीते दिनों मेडिकल कॉलेज के संचालन की अनुमति के लिए एनएमसी में आवेदन भी किया गया। एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज में अधूरी व्यवस्थाओं के बीच अनुमति देने से हाथ पीछे खींच लिए। फैकल्टी की कमी इसके लिए बड़ा कारण बताया गया। कॉलेज प्रबंधन अनुमति पाने के लिए दोबारा अपील करने की तैयारी भी कर रहा है। यदि फैकल्टी नहीं मिली तो फिर से कॉलेज प्रबंधन की यह तैयारी धरी रह जाएगी। वहीं किसी तरह मान्यता मिल भी गई तो बगैर पर्याप्त फैकल्टी के मेडिकल कॉलेज में कुशल डॉक्टर कैसे तैयार होंगे लोगों में यह सवाल भी चर्चा का विषय बना है। संवाद
-
कोट-मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की तैनाती के लिए लगातार शासन और जिला स्तर पर साक्षात्कार किए जा रहे हैं। फैकल्टी मिल भी रही है। संचालन से पहले मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त फैकल्टी की तैनाती हो जाएगी। -डॉ. एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें