फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पाटी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन होगा मजबूत, मिली स्वीकृति

Tue, 08 Sep 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। राज्य सरकार की ओर से चला जा रहे नगर निकायों में स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने की पहल के तहत नगर पंचायत पाटी में प्लास्टिक कॉम्पैक्टर लगाने की स्वीकृति दी गई है। इसकी लागत सात लाख पचास हजार रुपये होगी।
विज्ञापन

प्रदेश की सभी नगर निकायों में कूड़ा वाहनों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। कुल 1576 कूड़ा वाहनों में अतिरिक्त कंपार्टमेंट या सेग्रीगेशन बॉक्स बनाने को 157.60 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। इनमें से 94.56 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। 968 कूड़ा वाहनों पर एआईएस जीपीएस सिस्टम लगाने को 48.40 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों के पालन के तहत योजनाओं से गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र किया जा सकेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पाटी में प्लास्टिक कॉम्पैक्टर लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कूड़ा वाहनों में सेग्रीगेशन बॉक्स व जीपीएस सिस्टम लगाने के कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने को कहा है। अतिरिक्त कंपार्टमेंट से घर-घर से कचरा उठाते समय ही गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित होगा। एआईएस जीपीएस से कूड़ा संग्रहण वाहनों के रूट और समय की सटीक निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें