फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमांत की ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात

Sat, 09 Sep 2023 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सुनार धारे के पास टूटी थल-डीडीहाट सड़क। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। दिनभर जहां आसमान घने बादलों से घिरा रहा वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ। इससे निचले इलाकों में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

शनिवार तड़के जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। दोपहर में भी बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी चोटियां पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार और नाग्निधुरा में हिमपात हुआ है। धारचूला में हल्की बारिश हुई। मौसम के करवट बदलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। सीमांत जिले में अभी भी ग्रामीण क्षेत्र की 11 सड़कें बंद चल रही हैं।

पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश का विवरण मिमी में

गोलीहाट- 3.5

मुनस्यारी - 3.4
धारचूला - 3.2

बेड़ीनाग- 2.8
पिथौरागढ़ - 1.4
डीडीहाट - 0.5
ये सड़कें चल रही हैं बंद

सोबला-दर-तिदांग, कालिका-खुमती, छिरकिला-जम्कू, मदकोट-तोमिक, डोर-सैणरांथी, मसूरीकांठा-होकरा, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, सानदेव-तुर्गोली, चौबाटी-बचकुड़ी, डीडीहाट-आदिचौरा- हुनेरा और तवाघाट-थानीधार।
विज्ञापन


थल के सुनार धारा के पास सड़क क्षतिग्रस्त
थल। थल-डीडीहाट मुख्य मार्ग पर थल सुनार धारा के पास एक सप्ताह पहले हुई बारिश से सड़क का निचला हिस्सा टूट गया। इससे सड़क यातायात के लिए खतरनाक हो गई है। अब तक इस जगह पर तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचे हैं। शनिवार सुबह ही एक और वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। डीडीहाट लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता तारा सिंह ने बताया कि रविवार को वह टूटी सड़क का निरीक्षण करेंगे। संवाद

बारिश से सुहाना हुआ मौसम, एक ग्रामीण सड़क बंद

आम जनजीवन पर नहीं कोई विपरीत असर
चंपावत। चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार दूसरे दिन बारिश से मौसम सुहावना रहा। शुक्रवार को दिनभर छुटपुट बारिश रही। बारिश का आम जनजीवन पर काेई विपरीत असर नहीं पड़ा। बारिश से एक सड़क (धौन-सल्ली) बंद रही। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय ने बारिश को खेती के लिए फायदेमंद बताया है। संवाद
विज्ञापन


चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा
टनकपुर-बनबसा : 2 मिमी
चंपावत : 7 मिमी
लोहाघाट : 1 मिमी

पाटी : 2 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें