फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारमा घाटी और व्यास घाटी में हुई जमकर बर्फबारी, पार्वती कुंड का पानी जमा

विज्ञापन
दारमा घाटी के दातु ग्राम में बर्फबारी का आनंद लेते हुए महिलाएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा और व्यास घाटी में सोमवार शाम चार बजे के बाद इस साल तीसरी बार बर्फबारी हुई। व्यास घाटी के अंतिम गांव कुटी में एक फीट तक बर्फ गिरी। चीन सीमा के लिपुलेख, ज्योलीकांग में तीन से पांच फीट तक बर्फबारी हुई है। लगातार हो रही बर्फबारी से सीमांत के गांव और सुरक्षा एजेंसियों को दिक्कत हो रही है। अधिक बर्फबारी से पार्वती कुंड का पानी भी जम गया है।
विज्ञापन

कुटी गांव निवासी निवासी हरीश कुटियाल ने बताया कि भारी बर्फबारी के बीच क्षेत्र में ठंड और अधिक बढ़ गई है। इसकी वजह से स्थानीय सात गांवों के लोगों के साथ चीन से सटी सीमा की सुरक्षा के लिए ठंडे जवानों को भी परेशानी हो रही है। सीमा पर डटे जवान मुस्तैदी से सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं।
आदि कैलाश की यात्रा में गए पर्यटक किशन सिंह ऐरी और आकाश पायर ने बताया कि पिछले दिनों 17 से 19 अक्तूबर और सोमवार की बर्फबारी से ज्योलीकांग के चारों ओर तीन से पांच फीट तक बर्फ पड़ी है और अत्यधिक बर्फबारी के कारण पार्वती कुंड का पानी भी जम गया है।
विज्ञापन

पर्यटक किशन सिंह ऐरी और उनकी टीम आदि कैलाश व ओम पर्वत की सुंदरता से गदगद हुए। रोंकांग प्रधान अंजू रौंकली और कुटी निवासी प्रेमा कुटियाल ने बताया कि साल के अंतिम दिनों में भी सड़क खुली होने के कारण पर्यटक और स्थानीय लोग आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन कर पा रहे हैं।
जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं आवाजाही
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी में पिछले दिनों की बर्फबारी और बारिश से सेला और नांगलिग तक सड़क काफी जगहों पर ध्वस्त हो गई है। इसके बाद दारमा के 14 गांव के लोग माइग्रेशन से अपने जानवरों के साथ जान जोखिम में डाल कर धारचूला की ओर लौट रहे हैं।
दांतू प्रधान जमन दताल और गो ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान बबलू ग्वाल ने बताया कि सोमवार को हुई बर्फबारी से गांवों में करीब एक फीट और प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर से चीन सीमा तक तीन से पांच फीट तक बर्फ पड़ी है। दारमा की सड़क भी बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। उन्होंने प्रशासन और सीपीडब्ल्यूडी से सड़क शीघ्र खोलने की मांग की है।
दर गांव में बंद सड़क सोमवार को खोल दी गई है। सेला और नांगलिग की सड़क खोली जा रही है। सभी बंद सड़कें एक सप्ताह में खुल जाने की उम्मीद है। - वीरेंद्र कुमार, ईई, सीपीडब्ल्यूडी, धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें