फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मार्ग बंद

Mon, 07 Jan 2019 10:49 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
बर्फबारी से लकद मुनस्यारी - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
रविवार शाम को हुई भारी बर्फबारी के चलते एक दर्जन यात्री थल-मुनस्यारी मार्ग पर बेटुलीधार के पास फंस गए।  सोमवार को रात में ठंड से कांप रहे यात्रियों को लाने के लिए प्रशासन की ओर से वाहन भेजा गया। रात करीब 11 बजे फंसे यात्रियों को मुनस्यारी लाया गया। सोमवार को दोपहर बाद ही बंद मार्ग को खोला जा सका। सड़क पर बर्फ जमा होने के कारण एक कार भी 50 मीटर खाई में गिरी। कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बीते दिन क्षेत्र में दिनभर बर्फबारी होती रही। रात को मुनस्यारी आ रहे एक दर्जन यात्री कालामुनि से लेकर गलाती बैंड के बीच फंस गए। गलाती से मुनस्यारी की दूरी सात किमी है। यात्रियों के फंसने की सूचना मिलने पर प्रशासन की ओर से मुनस्यारी से गंगपानी ट्रेवेल्स के वाहन को भेजा गया। इसके जरिए पर्यटकों को पिथौरागढ़ लाया गया। रात में साढ़े सात बजे हरकोट बैंड के पास पिथौरागढ़ से मुनस्यारी आ रही एक कार बर्फ में रपटने से 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। कार सवार सुरक्षित हैं।

कालामुनि से गलाती बैंड तक करीब डेढ़ किमी सड़क में काफी अधिक बर्फ जमी हुई है। लोक निर्माण विभाग के कर्मी सोमवार सुबह से ही सड़क खोलने में लगे रहे। आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सड़क को दोपहर साढ़े बारह बजे यातायात के लिए खोला दिया गया। सड़क बंद होने के कारण मुनस्यारी से आने वाले पर्यटक और यात्री वाया मदकोट होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें