फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रजत जयंती पार्क जल्द जनता के लिए होगा शुरू, काम लगभग पूरा

Mon, 14 Sep 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। नागनाथ वार्ड के नागार्जुन में तैयार किया गया देवभूमि रजत जयंती पार्क जल्द लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पार्क का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब इसके विधिवत उद्घाटन की तैयारी की जा रही है। पार्क के शुरू होने से लोगों को शहर के बीच मनोरंजन और सुकून के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन


नगरपालिका की ओर से करीब 1.33 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए पार्क में बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक के लिए सुविधाएं जुटाई गई हैं। पार्क में पाथवे, गजीबो, वाटर फाउंटेन और सेल्फी पॉइंट के साथ बच्चों के खेलने के लिए खिलौने लगाए गए हैं। लोगों के बैठने के लिए आकर्षक व्यवस्था की गई है। वहीं व्यायाम के लिए जिम उपकरण और रात के समय रोशनी के लिए सोलर लाइटें भी लगाई गई हैं। पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए चारों ओर हरियाली विकसित की गई है। सजावटी पौधों और फूलों की क्यारियां तैयार की गई हैं। घास लगाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि आधुनिक प्रकाश व्यवस्था भी तैयार है। अब पार्क में बोगनविलिया के पौधे लगाए जाने हैं।

नगरपालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि पार्क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बोगनविलिया के पौधे लगाने के बाद पार्क को अंतिम रूप दिया जाएगा। जल्द ही इसका विधिवत उद्घाटन कर नगरवासियों के लिए खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें