फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: झूमाधुरी मंदिर में नंदाष्टमी मेले की तैयारियां तेज

Mon, 14 Sep 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। ग्राम पंचायत पाटन पाटनी स्थित प्रसिद्ध झूमाधुरी मंदिर में नंदाष्टमी मेला महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 16 सितंबर से आयोजित होने वाले मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के पैदल मार्गों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान झाड़ियों का कटान कर रास्तों को सुगम बनाया गया।
विज्ञापन

शशांक पांडेय ने बताया कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर तक पहुंचने वाले पैदल रास्तों की विशेष रूप से सफाई की गई है।

वहीं, 18 सितंबर को होने वाले रात्रि जागरण को लेकर भी मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। जागरण में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए ग्रामीणों और युवाओं ने श्रमदान किया।
विज्ञापन

यहां प्रदीप विश्वकर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पप्पू बोहरा, रायकोट के बीडीसी सदस्य अंकित कुंवर, उप प्रधान बृजेश विश्वकर्मा, संजय पाटनी, कमल कुलेठा, राहुल महर, मदन विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें