डीएम और सीडीओ ने फायरिंग रेंज की स्थापना के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। संवाद न्यू?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में शूटिंग रेंज की स्थापना के लिए डीएम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगह की कमी को देखते हुए शूटिंग रेंज को निर्माणाधीन लेलू स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शूटिंग रेंज की स्थापना के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में शूटिंग रेंज स्थापित करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। डीएम ने कहा कि निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू परिसर में ही इसे प्रस्तावित किया जाए।
इस दौरान सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार ने खेल विभाग एवं कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ लेलू स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर, कॉलेज परिसर में सूटिंग रेंज के भूमि का चयन किया गया। डीएम ने शूटिंग रेंज के भवन व अन्य निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को तत्काल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उसी के अनुरूप धनराशि का आवंटन किया जा सके।
इस मौके पर ईई ग्रामीण निर्माण विभाग एलसी पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी, नायब तहसीलदार पंकज चंदोला,सहायक अभियंता जीएस बोहरा मौजूद रहे।