फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्थल को सवारने को आगे आए लोग

विज्ञापन
मुनस्यारी शहीद स्थल को सजाने व संवारने के लिए पहुंची महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी। शहीद स्थल को सजाने और संवारने के लिए महिलाओं की पहल के बाद कई लोग आगे आए हैं। पद्मश्री हुकम सिंह पांगती की स्मृति में बने शहीद स्थल से समाज का जुड़ाव पैदा करने की पहल उच्छैती की पूर्व प्रधान बसंती जोशी ने शुरू की थी।
विज्ञापन

स्मारक स्थल के लिए राजेश पांगती ने 5100 रुपये, दिगड़ी ग्रुप ने 2500 रुपये, मुनस्यारी विभूति संस्था के अध्यक्ष बलवंत सिंह पांगती ने भी एक हजार रुपये देने की घोषणा की। जलथ निवासी प्रयाग सिंह रावत ने जोहारी फसक टीम की ओर से 200 रुपये दिए। गुड्डू पांगती ने फुलवारी की मेड़ में लगाने के लिए 100 ईट देने की बात कही। शहीद स्मारक बाद तल्ला घोरपट्टा निवासी होटल बाला पैराडाइज के मालिक राजेंद्र सिंह गनघरिया ने शहीद स्मारक के ऊपर टिनशेड बनाने की घोषणा की। व्यापारी मुन्ना सिंह सयाना ने विश्रामालय में रंगरोगन करने की जिम्मेदारी ली है। मुनस्यारी ब्वॉयज की टीम हिमांशु धर्मशक्तु की अगुवाई में स्मारक और रेलिंग को कलर लगाकर सजाएगी। मल्ला जोहार विकास समिति के राम सिंह धर्मशक्तु ने शहीद स्थल पर ऊंचा तिरंगा झंडा फहराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें