फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में शहर के बचे हुए हिस्से में बिछेगी सीवर लाइन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ क्षेत्र में बना सीवर ट्रीटमेंट प्लांट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के बचे हिस्से में शहरी विकास योजना से सीवर लाइन का काम किया जाएगा। इसके लिए एक साल पहले पेयजल निगम, एडीबी और पालिका के साथ समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नगर के कुुमौड़ और टकाना में सीवर लाइन निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शहरी विकास योजना के तहत 80 करोड़ रुपये की लागत से नगर के बचे हिस्से में सीवर लाइन का काम किया जाएगा। इस प्रस्ताव को शासन से संस्तुति मिल चुकी है। सीवर लाइन निर्माण के लिए एडीबी, पेयजल निर्माण और नगर पालिका के बीच एमओयू पर एक साल पहले हस्ताक्षर भी हो गए हैं। इसके तहत 400 करोड़ की लागत से सीवर लाइन का निर्माण किया जाएगा।
एक पुरानी सीवर लाइन का भी सुधार होना है। इसलिए शासन की शहरी विकास योजना से राशि मिलने का इंतजार है। पेयजल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि सीवर लाइन निर्माण का जिम्मा पेयजल निगम को मिलने की उम्मीद है। इसलिए पूरी कार्ययोजना बनाई जा रही है। सीवर लाइन का निर्माण शुरू होने से नगरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें