फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कैंटर से सड़क किनारे खड़े सात वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
अनियंत्रित कैंटर की टक्कर के बाद खेत में गिरी कार। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सनवाल बैंड के पास धारचूला की ओर जा रहा एक कैंटर तकनीकी खराबी आने के कारण अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित हुए कैंटर ने सड़क किनारे खड़े सात वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे सनवाल बैंड के पास सामान से लदा कैंटर (यूके05सीए1787) अनियंत्रित हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार चंपावत निवासी कैंटर चालक लक्ष्मी दत्त ने वाहन को काफी संभालने की कोशिश की लेकिन वह नहीं संभला और सड़क किनारे खड़ीं तीन बाइक, तीन कार व एक पिकअप से टकराते हुए खेत में जाने के बाद रुका। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे का कहना है कि तकनीकी खराब के कारण हादसा हुआ है। उनका कहना है कि जिनके वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी ओर से तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राहगीर होते तो हो सकती थी जनहानि
पिथौरागढ़। रई सनवाल बैंड में तीखी ढलान है। जिस समय हादसा हुआ उस समय स्कूल का समय भी था लेकिन गनीमत रही कि हादसे के दौरान सड़क पर कोई राहगीर नहीं था और कैंटर वाहन खेत में गिरने के बाद रुक गया। अगर खेत में गिरने के बाद भी वाहन नहीं रुकता तो खेत से नीचे बने घर को भी अपने चपेट में ले लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें