पिथौरागढ़। सहकारिता विभाग में 13 लाख का गबन करने वाले कैडर सचिव के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गबन का खुलासा होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सहायक निबंधक मनोज कुमार पुनेठा का कहना है कि जल्द गबन करने वाले कैडर सचिव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैडर सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए उन्होंने कोतवाली पिथौरागढ़ में एक पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि कैडर सचिव से पूरे पैसे की वसूली की जाएगी। कैडर सचिव को पूर्व में आरोप पत्र भेजा है और उसे सस्पेंड भी कर दिया गया है। बता दें कि सहकारिता विभाग में कैडर सचिव ने कैडर फंड से गलत तरीके से 13 लाख रुपये का गबन किया है। जांच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। गबन का खुलासा होने के बाद भी कैडर सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होना कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।