फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातशिलिंग-थल रोड पर तीन घंटे ठप रहा यातायात

Fri, 11 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सातशिलिंग-थल मार्ग के सुधारीकरण के बाद हालत कितनी खराब हो गई है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को इस रोड पर कौलपानी के पास तीन घंटे तक जाम लग गया। सड़क के एक ओर की दीवार धंस गई, जबकि दूसरी तरफ बड़ा सा गड्ढा बन गया। यात्रियों ने खुद ही सड़क को छोटे वाहनों के निकलने लायक बनाने का प्रयास भी किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

सातशिलिंग-थल मार्ग पर पिछले एक वर्ष से सुधारीकरण का काम चल रहा है। एडीबी ने इस काम के लिए कई ठेकेदार तैनात किए हैं। शुक्रवार सुबह कौलपानी के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों ओर से वाहन फंस गए। सुबह दस बजे से अपराह्न एक बजे तक इस रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। मौके पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर सड़क की देखरेख के लिए तैनात नहीं था। उन्होंने रोड बंद होने और उसके खतरनाक हालत में पहुंच जाने की जानकारी प्रभारी डीएम और एडीबी कंस्ट्रक्शन डिवीजन को भी दी। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि यह सड़क कई स्थानों पर जानलेवा हो गई है। यदि सड़क की जल्दी मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी हादसे हो सकते हैं। क्षेत्र के लोग कई बार सड़क की खराब दशा को लेकर आंदोलन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें