फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: काली नदी से अवैध तरीके से ले जाई जा रहीं सात गाय पकड़ीं

Sat, 23 Mar 2024 01:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी 55 वीं वाहिनी और एपीएफ जूलाघाट नेपाल ने संयुक्त गश्त के दौरान काली नदी के रास्ते अवैध तरीके से ले जाई जा रहीं सात गाय को पकड़ लिया। इस दौरान गायों को अवैध तरीके से ले जाने वाले लोग भाग गए।
विज्ञापन



एसएसबी और नेपाल एपीएफ के जवानों ने अपनी-अपनी सीमाओं पर संयुक्त गश्त के दौरान कुछ लोगों को कानड़ी से आगे सीमू नाले के पास काली नदी से गायों को पार कराते हुए देखा। एसएसबी जवानों के सीमू नाले तक पहुंचने से पहले गायों को ले जाने वाले नेपाल पहुंच गए। एसएसबी की ओर से तुरंत इसकी सूचना एपीएफ जूलाघाट को दी गई। इस पर एपीएफ जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारत से अवैध तरीके से काली नदी से नेपाल पहुंचाई गईं सात गाय को पकड़ लिया। संवाद


कोट
काली नदी के रास्ते अवैध तरीके से भारत से नेपाल भेजने के दौरान एपीएफ जूलाघाट ने सात गाय को अपने कब्जे में लिया है। काली नदी से अवैध आवाजाही और जानवरों को पार कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- कृष्ण पुजारा, डीएसपी एपीएफ जूलाघाट नेपाल



कोट:
विगत कुछ सालों से भारत-नेपाल के बीच जानवरों के आवागमन पर प्रतिबंध है। इसके चलते लोग जानवरों को काली नदी से होते हुए नेपाल ले जाने की जुगत में लगे रहते हैं जो गैर कानूनी है। भविष्य में इन कार्यों में लिप्त पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। - टी सिर्रिंग दोरजी, सहायक कमांडेंट एसएसबी 55 वीं वाहिनी झूलाघाट।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें