पिथौरागढ़। ऑल इंडिया सीनियर सिटिजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से सोमवार को नगर निगम सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित मेयर कल्पना देवलाल और सभी पार्षदों का अभिनंदन किया गया।
संगठन अध्यक्ष दयानंद भट्ट के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने मेयर से नगर निगम की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन महासचिव ललिता प्रसाद जोशी और मोहन लाल वर्मा ने किया।
इस दौरान नरेंद्र बहादुर गुरुंग, बिशन सिंह मेहरा, डीएस भंडारी, लक्ष्मी दत्त शर्मा, हरी प्रसाद टम्टा, लक्ष्मी दत्त तिवारी, जगदीश चंद्र वर्मा, केएस भाटिया, शेखर भट्ट, रमेश बिष्ट मौजूद रहे।