फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मेरा रूप देखकर चंद्रमा शरमा गया और छुप गया...

Tue, 30 Sep 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में आयोजित रामलीला में पंचवटी में राम-लक्ष्मण को रिझाती सूपर्णखा। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट। रामलीला मंचन के छठे दिन सूर्पणखा का नासिका छेदन, खर-दूषण वध तक की लीला का मंचन किया गया। सूर्पणखा की नाक कटने के प्रसंग का मंचन देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। पंचवटी में राम और लक्ष्मण को रिझाने का प्रयास करते हुए सूर्पणखा गाती है कि मेरा रूप देखकर चंद्रमा शरमा गया और छुप गया...।
विज्ञापन

बार-बार समझाने के बावजूद सूर्पणखा की हरकतों से क्रोधित होकर लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी। इसके बाद सूर्पणखा रोती हुई खर-दूषण के पास जाती है। भगवान राम के साथ हुए युद्ध में दोनों मारे जाते हैं। इसके बाद रावण का मारीच को कपटी मृग बनाकर पंचवटी भेजने, राम का मृग के पीछे जंगल में जाने, रावण का भेष बदलकर पंचवटी पहुंचकर सीता का हरण करने, जटायु-रावण युद्ध, राम-जटायु मिलन व राम के सबरी आश्रम पहुंचने के प्रसंगों का मंचन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें