डीडीहाट में वॉलीबाल मैच खेलने को तैयार टीम। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़) । रामलीला मैदान में चल रहे खेल महोत्सव में सल्मोड़ा, जिला डीडीहाट, हाट और गर्खा ने अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता में सल्मोड़ा ने डीवीए बी को 25-19, 25-19 से हराया। जिला डीडीहाट ने धारचूला को 25-20, 25-21, हाट ने बीसाबजेड़ को 25-17, 25-20 और गर्खा ने ओगला को 25-18, 25-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक किशोर साह, विक्रम बिष्ट रहे। मैच का आंखों देखा हाल संजू पंत, सौरभ साह, हर्षित मेहरा ने सुनाया। एनवाईसी के अध्यक्ष लवि कफलिया ने बताया कि समापन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संवाद