फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: संचार सेवा बंद होने से सोबला, दर के ग्रामीण नाराज

Sat, 21 Sep 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सोबला, दर गांव के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी के सोबला और दर गांव में पिछले एक माह से जिओ की संचार सेवा बंद होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने तीन दिन में संचार सेवा सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उप प्रधान उत्तम सिंह दरियाल और सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह दरियाल के नेतृत्व में ग्रामीण 40 किमी दूर गांव से तहसील मुख्यालय पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी श्रेष्ठ गुंसोला को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन में संचार सेवा सुचारु नहीं होने पर तहसील मुख्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। उनका कहना है कि सैकड़ों ग्रामीणों ने संचार सेवा का लाभ लेने के लिए रिचार्ज कराया था। संचार सुविधा बदहाल होने से उनको आर्थिक नुकसान हुआ है। ज्ञापन सौंपने वालों में जितेंद्र सुयाल, राजदीप सिंह दरियाल, तुलसी देवी, मोहिनी, रतन सिंह दरियाल, महिराज सिंह, सचिन, मीता, मीना आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें