फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रुद्रपुर ने जमाया वॉलीबाल ट्रॉफी पर कब्जा

Sun, 10 Nov 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गर्खा में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत करते भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोश
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। गर्खा में आयोजित मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति राष्ट्रीय ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रुद्रपुर ने जीता। भागीचौरा को हराकर रुद्रपुर ने ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

शनिवार को फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। रोमांचक मुकाबले में बाराही क्लब रुद्रपुर ने भागीचौरा स्पाइकर्स को 25-23, 25-22 और 25-20 के अंतर से हराया। विजेता टीम को 51,000 और उपविजेता टीम को 21,000 रुपये पुरस्कार राशि और ट्राॅफी प्रदान की गई।
भागीचौरा स्पाइकर्स के हर्षित चतुर्वेदी मैन ऑफ द मैच और फरमान बेस्ट अटैकर चुने गए। कुमाऊं रेजीमेंट की टीम को अनुशासित टीम का पुरस्कार मिला।
इंद्रजीत सामंत, अर्जुन धपोला, बलवंत रावल, भुवनेंद्र भंडारी, शेखर कफलिया ने रेफरी विरेंद्र कन्याल, निरंजन बिष्ट, गोपाल खोलिया, हरिमोहन कन्याल, अशोक खड़ायत स्कोरर और शिक्षक गोविंद भंडारी ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन

वहां संयोजक महिमन कन्याल, प्रायोजक ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल, सह संयोजक देवराज कन्याल, जीवन कन्याल, पूरन पंत, सुरेंद्र कन्याल, पवन कन्याल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें