थल में पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। पीएमजीएसवाई की पांखू चौसला तीन किमी लंबी सड़क आमथल से भुरौला तक बंद चल है। सड़क खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि पांखू-चौसला सड़क आमथल से भुरौला तक तीन किमी सड़क एक माह से बंद चल रही है। उनका कहना है कि ठेकेदार विभाग को खाली सड़क खोलने की गलत सूचना दे रहा है।
सड़क के बंद होने से अधौली, दड़मोली, सुनेती, घंगोली, भुरौला, आमथल गांव के एक माह से सस्ते गल्ले का राशन की किल्लत हो गई है। एमडीएम का राशन भी स्कूलों में नहीं पहुंच पाया है। इन गांवों के ग्रामीणों को 10 किमी के स्थान पर बाया पांखू होकर 40 किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे पैदल लेकर बड़ी मुश्किल से अस्पताल पहुंचा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र सड़क नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां प्रधान ममता लोहनी, कमला पांचपाल, विमला देवी, भागीरथी देवी, पार्वती देवी, सीता लोहनी आदि थे।