फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित वादों का प्राथमिकता से निस्तारण करें : डीएम

Wed, 28 May 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक स्टाफ बैठक संपन्न हुई। तहसील स्तर पर लंबित विभिन्न वादों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली में इजाफा करते हुए वसूली 50 प्रतिशत तक हो इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही राजस्व वसूली में की गई कार्यवाही की साप्ताहिक रिपोर्ट उपलब्ध करने, कूड़े का उचित निस्तारण करने के लिए अभियान चलाकर गधेरों, बाजारों और पार्कों में डाले जाने वाले कूड़े की साफ–सफाई करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों, आबकारी, पुलिस विभाग को जनपद के पर्यटक क्षेत्रों में अवैध शराब पर रोक लगाने को कहा।
आपदा काल को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी और समस्त उप जिलाधिकारियों को आपस में सामंजस्य बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। तहसीलदारों को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति, प्रस्तावित कार्यों को शुरू करने की प्रक्रिया की विस्तृत जांच कर अगले 10 दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। आपदा के दौरान आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ और आर्मी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। पूर्ति विभाग के अधिकारी को सभी स्थानों पर राशन सहित अन्य खाद्य सामग्री कम से कम आने वाले तीन महीनों तक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें