फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 58 गांवों के लोगों की प्यास बुझाएगी बेलपट्टी पेयजल योजना

Wed, 28 May 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के 58 से अधिक गांवों के लोगों को 44.56 करोड़ की पंपिंग योजना से जल्द पानी मिलेगा। बेलपट्टी पंपिंग योजना का 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। अगले महीने इसका ट्रायल होगा और इसके बाद योजना का संचालन शुरू होगा। ऐसे में क्षेत्र की 30 हजार से अधिक की आबादी को जल संकट से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बेलपट्टी के 58 गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए अब तक कोई बड़ी पेयजल योजना का निर्माण नहीं हुआ। हर साल अस्कोड़ा, रोतेड़ा, बडेना, चोड़धुरौली, नगल्टी, ड्यूलहरडाकोट, चहज, जरमाल, बुंगली, नाली, भामा सहित अन्य गांवों में गर्मी के मौसम में पानी के लिए हाहाकार मचता है। सड़क किनारे बसे गांवों में तो टैंकरों से जलापूर्ति होती है लेकिन दूरस्थ गांवों के लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं होता।
ऐसे में लोग घोड़े-खच्चरों में ऊंचा भाड़ा चुकाकर पानी की व्यवस्था करते हैं। लोगों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए 44.56 करोड़ की बेलपट्टी पंपिंग योजना का वर्ष 2022 में निर्माण शुरू किया। योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। जल निगम का दावा है कि दो महीने बाद योजना से गांवों में पानी पहुंचेगा और लोगों को जल संकट से मुक्ति दिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

कोट
योजना का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। जल्द ही ट्रायल शुरू होगा और लोगों को इससे पानी मिलने लगेगा। - आशुतोष उपाध्याय, ईई, जल निगम, गंगोलीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें