गंगोलीहाट के कंडाराछीना में रामलीला मंचन के दौरान राम विवाह का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
कंडाराछीना में चल रही रामलीला में चौथे दिन राम-सीता विवाह का मंचन किया गया। मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न हुआ। रामलीला को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राम का अभिनय प्रकाश परगाईं, लक्ष्मण लखन बोरा, सीता अजय बिष्ट, भरत का अभिनय विशाल सेलाकोटी, शत्रुघ्न का अंकित मेहरा, दशरथ का गोपाल सिंह स्यालाकोटी, जनक का अभिनय सिंधी परगाईं ने किया।
हारमोनियम में श्यामाचरण उप्रेती, तबले में किशन राम संगत दे रहे हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश भंडारी, व्यवस्थापक आनंद सिंह बिष्ट वक्ता मैनेजर मोहन जोशी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। कंडाराछीना में हर साल चैत्र नवरात्रियों में रामलीला का आयोजन किया जाता है। कंडाराछीना में पिछले 25 साल से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।