फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीए रेड, डीसीए ब्लू फाइनल में पहुंचे

Wed, 05 Apr 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मैन आफ द मैच प्रकाश को सम्मानित करते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सौन मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीसीए रेड और डीसीए ब्लू ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


देवसिंह खेल मैदान में जारी प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच डीसीए रेड और पुलिस वॉरियर्स के बीच हुआ। मुख्य अतिथि डीसीए के अध्यक्ष तपन रावत ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पुलिस वॉरियर्स ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 124 रन बनाए। सागर ने 35 और प्रदीप ने 27 रन बनाए। नरेश, जीवन और धारियाल ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में डीसीए रेड की टीम ने 6 विकेट खोकर 16वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। राजेंद्र गुरु ने 23 और विमल ने नाबाद 22 रनों का योगदान दिया। सुरेंद्र ने 4 विकेट लिए। डीसीए रेड ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। नरेश भंडारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर मनोज कुमार, दीपक राजपूत और स्कोरर कौशल थे।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मैच डीसीए ब्लू और बीपी इलेवन के बीच हुआ। बीपी इलेवन ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। कौशल अधिकारी ने नाबाद 63 और अमित वल्दिया ने 28 रन बनाए। प्रकाश बिष्ट और सूरज ने 3-3 विकेट और आमिर ने 2 विकेट लिए। जवाब में डीसीए ब्लू की टीम ने 17वें ओवर में 6 विकेट पर जीत दर्ज कर ली। प्रकाश बिष्ट ने नाबाद 66 और आमिर जाफर ने 26 रन बनाए। नीरज सौन ने 2 विकेट लिए। डीसीए ब्लू ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सौन ने ऑलराउंड प्रदर्शन के डीसीए के प्रकाश बिष्ट को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। अंपायर जीवन मेहता, नरेश भंडारी और स्कोर मनोज कुमार थे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत ने बताया कि फाइनल मुकाबला 6 अप्रैल को 1 बजे से देव सिंह मैदान में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें