फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग पर निकाली रैली

Fri, 16 Feb 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, भोजन माताएं विभिन्न मांगों को लेकर मुखर हो गई हैं। उन्होंने शुक्रवार को मांगों के समर्थन में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। सात सूत्री मांगों को लेकर उपनल कर्मी भी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, भोजन माता और उपनल कर्मियों की हड़ताल से गर्भवतियों के टीकाकरण, मिड डे मील समेत तमाम राजकीय कार्य प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़/चंपावत। पिथौरागढ़ और चंपावत में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आशा, आंगनबाड़ी, भोजन माता सहित कई अन्य संगठनों ने नगर में जन आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को पत्र भेजा। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
पिथौरागढ़ में शुक्रवार को आशा, आंगनबाड़ी, भोजन माता सहित कई अन्य संगठनों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए रैली निकाली। उन्होंने जो न माने हुड़की से लुढ़का देंगे कुर्सी से, एक कटोरा दाल समोसा, सीएम तेरा नहीं भरोसा सहित कई अन्य नारे लगाए। आंगनबाड़ी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा पांडे ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जरी रहेगा।
विज्ञापन

एक्टू के जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह, एनएचपीसी कांट्रेक्ट वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष उदय धामी ने कहा कि देश की छह बड़ी ट्रेड यूनियन देशव्यापी हड़ताल में है। किसान संगठनों की ओर से भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और हड़तालें कर रही हैं। इस मौके पर उप सचिव विनोद कुमार, इंद्र कुमार,नरेंद्र सिंह, अनूप सिंह, कल्यान सिंह, कविराज सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
बोले अध्यक्ष
लंबे समय से आंगनबाड़ी यूनियन राज्य कर्मचारियों का दर्जा देने सेवानिवृत्त होने पर पेंशन देने सहित कई अन्य मांग कर रही है। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन चंपावत में जिलाध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में मुख्यालय के मोटर स्टेशन से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लंबे समय से उनकी मांगों को पूरा करने का खाली आश्वासन ही दिया जा रहा है, लेकिन मांग पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने 600 रुपये प्रतिदिन मानदेय दिए जाने, सेवानिवृत होने पर दो लाख रुपये दिए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कविता देवी, पुष्पा देवी, जानकी देवी, कमला देवी, राधा देवी, कलावती देवी, हेमा देवी, माया देवी, चंद्रा देवी, निलावती देवी, विमला देवी आदि शामिल रहे।
-
हड़ताल से दिन भर बाधित रहे कार्य

चंपावत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंं की हड़ताल से पूरे दिन जिले के सभी आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। जिससे छोटे बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्य प्रभावित रहे। एक तरफ जिला प्रशासन आजकल निर्वाचन की तैयारियों में जुटा है। वहीं दूसरी और हड़ताल के कारण निर्वाचन का कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। संवाद
..............
आशा कार्यकर्ताओं ने भी भरी हुंकार
चंपावत। जिला मुख्यालय में आशा कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मुख्यालय से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर विरोध जताया।
शुक्रवार को आशा संगठन जिलाध्यक्ष सरोज पुनेठा के नेतृत्व में जिले भर की आशाओं ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आशाएं उचित मानदेय, सेवानिवृत के दौरान 10 लाख रुपये दिए जाने, अनिवार्य रूप से हर माह धनराशि दिए जाने, पल्स पोलिया के दौरान दैनिक मजदूरी बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष रूकमणी जोशी, हेमा जोशी, ज्योति उपाध्याय, उमा, पुष्पा बिष्ट, संगीता प्रहरी, मीरा पंत, कमला जोशी, कविता देवी, कौशल्या पांडे, लता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 16 सीपीटी 07 पी।

ये हैं मांगे-
- संविदा कर्मियों को न्यूनतम 2 6हजार रुपये वेतन देने
- विभागों में ठेका प्रथा को समाप्त करने
- श्रम कानून को ठेकेदार और प्रबंधन के लिए शिथिल करने साजिशों को बंद करने
- आशा, आंगनबाड़ी, भोजन माता सहित विभिन्न स्कीम वर्करों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देेकर 26 हजार रुपये मानदेय देने
- संविदा कर्मियों को ईसीआई सहित अन्य लाभ देने
- नई पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें