देव सिंह मैदान में मुख्य अतिथि के साथ प्रतिभागी बच्चे।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ और बोरा दौड़ का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ में राजू धामी और बोरा दौड़ में मोहित जोशी जीते। पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडेय की पहल पर रविवार को देव सिंह मैदान में आयोजित कुर्सी दौड़ में राजू धामी पहले, विवेक बम दूसरे, ज्योति शर्मा तीसरे स्थान पर रही। बोरा दौड़ में मोहित जोशी, दीपेश दानू और अनीता कुमार क्रमश: पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कहा कि जीवन का लक्ष्य तय कर कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। प्रशिक्षक राजेंद्र देवलाल ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।