फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध विर्थी झरने में छह दिसंबर को होगी रेंपलिंग

विज्ञापन
पिथौरागढ़-मुनस्यारी मोटर मार्ग में स्थित विर्थी झरना। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के प्रसिद्ध विर्थी झरने में छह दिसंबर को वॉटर फॉल रैपलिंग होगी। आइस संस्था की ओर से आयोजित इस वॉटर फॉल रैपलिंग में 30 सदस्य प्रतिभाग करेंगे। विर्थी झरने में पहली बार यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण ठप पड़ चुकी पर्यटन की गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू होने लगी हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पिथौरागढ़ की आइस संस्था पिथौरागढ़-मुनस्यारी रूट पर स्थित 125 मीटर ऊंचे विर्थी झरने में वॉटर रैपलिंग करवा रही है। पर्वतारोहण, ट्रैकिंग सहित विभिन्न साहसिक खेलों का आयोजन करने वाली संस्था के अध्यक्ष विश्वदेव पांडेय वासु ने बताया कि इसका उद्देश्य पूर्वी कुमाऊं हिमालय में साहसिक खेलों की संभावनाओं को तलाश कर विश्वस्तर पर साहसिक पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र को पहचान दिलाना और क्षेत्र के प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित प्रतिभागियों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर उपलब्ध करना है।
युवाओं को साहसिक खेलों के प्रति आकर्षित कर नशे के चंगुल से बचाना भी इसका एक उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि विर्थी झरने में पहली बार वॉटर रैपलिंग की जा रही है। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बनाने के प्रयास भी किए जाएंगे। इस तरह के आयोजन से युवाओं में साहसिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें