फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया

Mon, 20 Aug 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर।
विज्ञापन
बाराकोट में पूर्व पीएम राजीव गांधी के जन्मदिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जहां उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया गया। वहीं अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए। जिला मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ की अगुवाई में हुई गोष्ठी में यूथ जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी,  खीमानंद बिनवाल, विकास साह, उमेश खर्कवाल, पूरन कठायत, जसवंत बसेड़ा, मयूख चौधरी, विजय वर्मा, अशोक कार्की, विमल साह, नीरज पांडेय, लाल सिंह, देव आदि थे।
विज्ञापन


लोहाघाट में जिला पंचायत गेस्ट हाउस में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश माहरा की अध्यक्षता, कविराज मौनी के संचालन में हुई गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, भगीरथ भट्ट, मुन्ना ढेक, नवीन जोशी, नवीन राय, शिवराज बोहरा आदि थे। एनेक्सी भवन में युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष भुवन चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया।

गोष्ठी में पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा, कै.कालू सिंह करायत, डीडी पांडेय, ओंकार धौनी आदि थे। बाराकोट में ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महेश अधिकारी, नारायण राम, होशियार सिंह, प्रकाश राम, मोहन सिंह, भूपाल सिंह आदि थे। 
विज्ञापन


टनकपुर के पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, अनिल प्रसद सिन्हा, पूरन सिंह पडियार, खालिद अंजुम, मुकीम खान, शहंशाह, केडी मुरारी, मोहन महर, फखरुद्दीन अली आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवम गोयल के नेतृत्व में नंदा कांवेंट स्कूल में पौधरोपण किया गया। 

राजीव के जन्मदिन पर केक काटा
पिथौरागढ़ /नाचनी/डीडीहाट। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। जिला कार्यालय में डीएम सी रविशंकर ने अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कहा कि सद्भावना का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्र के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सौहार्द का संवर्धन करना है।

जिला मुख्यालय में कांग्रेसियों ने केक काटकर खुशी मनाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि राजीव गांधी ने संचार क्रांति, आईटी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के संचालन में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चंद्र पुनेड़ा, कनालीछीना के ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी, छात्र नेता बॉब कन्याल, प्रदीप महर, दीपक लुंठी, भूरा मियां, महिपाल वल्दिया, पदमा बिष्ट थे। 

उधर नाचनी में राजकीय इंटर कॉलेज तेजम में स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सद्भावना राष्ट्र के विकास में सहायक है विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें गौरा देवी सदन की चंद्रा, तीलू रौतेली सदन की गुंजन, श्रीदेव सदन के गौरव कुमार ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहां प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक आदि थे।

डीडीहाट में कांग्रेस के प्रदीप पाल, राजेंद्र बोरा, उदय सिंह मेहता, चंचल चौहान, ललित भंडारी, गिरधर बोरा, दीपक जोशी, हेमंती भंडारी, सुजाता देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें